Bihar News : बिहार में गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा फैसला, AI तकनीक से और 'स्मार्ट' होगी डायल-112 पुलिस

Bihar News : बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा (डायल-112) को और अधिक प्रभावी, त्वरित और आधुनिक बनाने के लिए इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का समावेश किया जायेगा....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा
'स्मार्ट' होगी डायल-112 पुलिस- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : केंद्रीय गृह सचिव के निर्देश पर 28 मई को गृह विभाग में सचिव कुंदन कुमार की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (वायरलेस) अमित लोढ़ा, अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) अजिताभ कुमार तथा अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) पारस नाथ उपस्थित रहे।

इस बैठक में ईआरएसएस (ERSS) योजना, थानों में सीसीटीवी स्थापना, सीसीटीएनएस तथा पुलिस मुख्यालय से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। गृह सचिव ने ईआरएसएस यानी डायल–112 की कार्यप्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं तकनीकी नवाचारों के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ईआरएसएस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से संबंधित कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया।

 गृह सचिव ने अधिकारियों से विभागीय प्रस्तुतियों एवं आधिकारिक कार्यों में राष्ट्रभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का भी आह्वान किया। साथ ही पुलिस मुख्यालय में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक, अभियोजन सुधांशु कुमार चौबे, संयुक्त सचिव कमल नयन तथा अमलेंदु कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।