LATEST NEWS

MAHAKUMBH 2025 - सनातन विरोधी हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, महाकुंभ से दूरी बनाने पर समाजवारी पार्टी नेता ने लगाया आरोप

MAHAKUMBH 2025 - महाकुंभ के समापन के बाद अब इस पर राजनीति तेज हो गई है। सपा नेता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बडा आरोप लगाते हुए उन्हें सनातन विरोधी बताया है. उन्होंने कहा राहुल गांधी हिंदू होने का दिखावा करते हैं।

MAHAKUMBH 2025 - सनातन विरोधी हैं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, महाकुंभ से दूरी बनाने पर समाजवारी पार्टी नेता ने लगाया आरोप

PATNA - महाकुंभ से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुद को अलग रखा था। दोनों महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज नहीं गए। जिसको लेकर अब उनपर सनातन विरोधी होने का आरोप लगाया जा रहा है। यह आरोप किसी भाजपा नेता ने नहीं, बल्कि अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी की तरफ से लगाए गए हैं।

सपा नेता आईपी सिंह ने तो उन्हें सनातन धर्म की परंपरा और संस्कृति का घोर विरोधी बता दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को हिन्दू बताते हैं लेकिन रायबरेली आने के बावजूद उन्होंने कुंभ में स्नान नहीं किया। उनसे बड़ा सनातन का व‍िरोधी कौन हो सकता है।

खुद को हिन्दू बताते हैं राहुल गांधी, लेकिन नहीं किया स्नान

सपा नेता आईपी सिंह ने ट्वीट क‍िया और ल‍िखा क‍ि ''आज राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने साबित कर दिया है कि वे सनातन धर्म परंपरा और संस्कृति के घोर विरोधी हैं। कुंभ स्नान सनातन काल से चला आ रहा है। इस बार का आयोजन BJP ने किया तो 2012-13 का आयोजन सपा ने किया था। सोनिया गांधी ईसाई धर्म से हैं और प्रियंका वाड्रा ने ईसाई धर्म में विवाह किया है।

उन्होंने अपने ट्विट में आगे लिखा कि  अगर वे स्नान नहीं करती हैं अपने ईसाई धर्म का पालन करती हैं तो सवाल नहीं उठेंगे पर राहुल गांधी समय समय पर अपने को हिन्दू बताते हैं। आज महाशिवरात्रि पर्व का अंतिम स्नान था। वे रायबरेली आए थे पर कुंभ स्नान करने नहीं गए। वे चाहते तो रायबरेली में गंगा जी बहती हैं वहां भी स्नान कर सकते थे, पर उन्हें हिन्दू धर्म से चिढ़ है यह उन्होंने आज साबित कर दिया।''

अखिलेश ने किया कुंभ स्नान

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो गया है। इस दौरान 45 दिन में 66 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया। इनमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी थे।  वे अपने पुत्र अर्जुन यादव के साथ यहां पहुंचे थे। इसके बाद वे महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में पहुंचे। यहां समाजवादी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान में लगी मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते हुए आशीर्वाद लिया था।

महाकुंभ का भव्‍य समापन हो चुका है। 45 द‍िनों से चल रहे महाकुंभ में 66 करोड़ से अध‍िक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्‍था की डुबकी लगाई। देश व‍िदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे थे।

आपको बता दें कि‍ सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव भी महाकुंभ पहुंचे थे और संगम में आस्‍था की डुबकी लगाई थी। अब राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा के संगम स्‍नान न करने पर सपा नेता ने उन पर हमला बोला है

Editor's Picks