Wife murder - 'अंडरवियर' के कारण घर में हुआ कत्लेआम, युवक ने पत्नी को मार डाला, बड़े भाई को हथौड़े से पीटकर किया घायल

Wife murder - अंडरवियर के कारण पत्नी पर शक किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही अपने बड़े भाई को भी हथौड़े से मारकर घायल कर दिया।

Wife murder - 'अंडरवियर' के कारण घर में हुआ कत्लेआम, युवक ने

Gorakhpur - अंडरवियर के कारण घर में युवक ने कत्लेआम मचा दिया। उसने नवविवादिरा पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही अपने बड़े भाई को हथौड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस पूरी घटना की वजह उस अंडरवियर को बताया है, जो उसके बड़े भाई ने पहन रखा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सतीश बताया गया है।

दरअसल, गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नारायनपुर टोला हीरागंज में नवविवाहिता सरोज की हत्या कर दी गई थी। वहीं जेठ अतीश पर भी जानलेवा हमला किया गया था। अब इस घटना की जांच में जो बात सामने आई है, वह हैरान करनेवाली है। 

पत्नी पर हुआ शक

पुलिस पूछताछ में आरोपित सतीश ने स्वीकार किया कि उसने एक दिन पहले अपने बड़े भाई अतीश को अंडरवियर में घूमते देख लिया था। इसी दृश्य ने उसके मन में शक की चिंगारी भड़का दी। उसे संदेह हो गया कि भाई और उसकी पत्नी के बीच कुछ चल रहा है।

Nsmch

बुधवार की रात में पत्नी सरोज का गला दबाकर हत्या कर दी और शव के पास ही पूरी रात पड़ा रहा। भोर में वह बाहर निकला और छत पर जाकर सोफे पर बैठ गया। सुबह जैसे ही उसकी भाभी पूजा कमरे से निकली, वह हथौड़ा लेकर सीधे अपने बड़े भाई अतीश के कमरे में गया और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। चीख-पुकार मची तो घरवाले पहुंचे, लेकिन तब वह भाग निकला।

सरोज के परिवार ने किया दहेज हत्या का केस

वहीं सरोज के पिता रामनयन का कहना है कि 13 फरवरी को धूमधाम से उन्होंने शादी की थी।आठ लाख नकद दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष पांच लाख और मांग रहा था। उनकी तहरीर पर पति सतीश समेत ससुराल के छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।लेकिन पुलिस की जांच में दहेज के लिए हत्या करने की बात अभी तक नहीं आयी है।

वहीं एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट के साथ ही विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

Editor's Picks