कौन हैं माखनलाल सरकार जिनके मोदी ने पैर छुए, पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार में इन्होने ली शपथ
98 वर्षीय माखनलाल सरकार को पश्चिम बंगाल में भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा के शुरुआती जमीनी नेताओं में माना जाता है जिन्हें मंच पर पीएम मोदी ने पैर छूकर सबको चौका दिया
Makhanlal Sarkar : पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की पहली भाजपा सरकार के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सीएम पद की शपथ ली और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बन गए। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
कौन हैं माखनलाल
98 वर्षीय माखनलाल सरकार को पश्चिम बंगाल में भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा के शुरुआती जमीनी नेताओं में माना जाता है। प्रधानमंत्री मंच पर पहुंचते ही सीधे उनके पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाई और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। माखनलाल सरकार का राजनीतिक जीवन लंबे संघर्षों से जुड़ा रहा है। वर्ष 1952 में वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में शामिल हुए थे। उस दौरान भारतीय तिरंगा फहराने के अभियान में भाग लेने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।
पीएम मोदी की श्रद्धांजलि
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के पास पहुंचे और झुककर उनका अभिवादन किया।
पांच मंत्रियों का शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निशीथ प्रमाणिक शामिल रहे।
20 राज्यों के सीएम
शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, NDA और भाजपा शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।