Bihar News: आरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. एपी शर्मा की मनाई गई 106वीं जयंती
Bihar News: उन्होंने कहा कि स्व. एपी शर्मा का जीवन जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित रहा। मनोज शर्मा ने उन्हें कर्मवीर बताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में अपने कार्यों से पहचान बनाई।
Bihar News: आरा के बिहिया प्रखंड के गऊडाढ़ गांव में पूर्व राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय एपी शर्मा की 106वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सतीश भट्ट ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. एपी शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इस अवसर पर सतीश भट्ट ने स्व. एपी शर्मा को सेवा, सादगी और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि समाज और देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि स्व. एपी शर्मा का जीवन जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित रहा। मनोज शर्मा ने उन्हें कर्मवीर बताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया में अपने कार्यों से पहचान बनाई। संतोष शर्मा ने लोगों से स्व. एपी शर्मा के विचारों और आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
वहीं, विपिन भट्ट ने कहा कि स्व. एपी शर्मा के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में संतोष शर्मा, मदन भट्ट, राकेश भट्ट, मनोज शर्मा, दिनेश दुबे, वीरेंद्र भट्ट, रामसूरत भट्ट, बृजेश भट्ट, उमेश भट्ट, शशिकांत शर्मा, वीर भट्ट, रंगनाथ भट्ट, रवि जी, कामेश्वर दुबे, भरत पासवान, मुना भट्ट, बिकु भट्ट, हाला यादव सहित गांव के कई गणमान्य लोग और युवा मौजूद रहे।
आरा से आशीष की रिपोर्ट