Ara News: आरा में महिला चौपाल का आयोजन! राजद नेत्री सोनाली सिंह ने दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी, महिलाओं ने रखीं अपनी समस्याएं

Ara News: भोजपुर आरा के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राजद नेत्री सोनाली सिंह ने महिला चौपाल आयोजित कर तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी दी। महिलाओं ने स्वास्थ्य और योजनाओं से जुड़ी समस्याएं साझा कीं।

Ara News: आरा में महिला चौपाल का आयोजन! राजद नेत्री सोनाली स
आरा महिला चौपाल में शामिल महिलाएं- फोटो : news4nation

Ara News: भोजपुर आरा स्थित बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर स्थित राम स्वरूप लहर त्रिपाठी संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजद नेत्री सोनाली सिंह के नेतृत्व में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की माई-बहिन मान योजना की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया।चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। सोनाली सिंह ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने उपस्थित महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित भी किया।

चौपाल के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अपनी गंभीर समस्याएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि गांव में बीमार होने पर  प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी डॉक्टर अक्सर मरीजों को पटना रेफर कर देते हैं जिससे समुचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही कई महिलाओं ने सरकारी योजनाओं से वंचित रहने और विभागीय उदासीनता की शिकायत भी की।

महिलाओं ने रखी अपनी बात

महिलाओं का कहना था कि अक्सर वे अपनी समस्याओं को खुलकर किसी के सामने नहीं रख पातीं लेकिन इस महिला चौपाल के माध्यम से उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिला। सोनाली सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या को पार्टी स्तर से उठाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

भोजपुर आरा से आशीष की रिपोर्ट