Arrah murder case: आरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप

Arrah murder case: आरा के धरहरा में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। इस मामले में ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस की जांच जारी है।

Arrah murder case
विवाहिता की जहर देकर हत्या- फोटो : news4nation

Arrah murder case: आरा के भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के धरहरा में एक विवाहिता की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, मृतका नाजिया खातून की शादी करीब दो साल पहले धरहरा निवासी मोहम्मद शाहिद के साथ हुई थी। उसकी एक पांच महीने की बेटी भी है। मृतका मूल रूप से हसपुरा थाना क्षेत्र के अजमेर शरीफ इलाके की रहने वाली थी।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उसे लगातार परेशान किया जाता था। पति पर नशा करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। इसी बीच उसे जहर दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की बहन नूरजहां खातून ने बताया कि पति ने फोन कर कहा कि नाजिया ने जहर खा लिया है। जब परिवार के लोग पहुंचे तो वह घर में मृत पड़ी थी और ससुराल के लोग वहां से फरार थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। विजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो ससुराल के लोग गायब थे और महिला मृत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार जहर खाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा