Ara Dandiya Night: आरा में दुर्गा पूजा की धूम! आरके ग्रैंड होटल में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

Ara Dandiya Night: आरा में दुर्गा पूजा के अवसर पर आरके ग्रैंड होटल में डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। हजारों महिलाओं ने माता के भजन पर डांडिया खेला और उत्सव का आनंद लिया।

Ara Dandiya Night
दुर्गा पूजा अवसर पर डांडिया नाइट- फोटो : NEW4NATION

Ara Dandiya Night: आरा में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर चारों तरफ धूम मची हुई है। भक्तगण माता दुर्गा की आराधना में पूरी तरह से लीन दिख रहे हैं। वही नवरात्र के मौके पर डांडिया की धूम मची हुई है। आर के ग्रैंड होटल के सभागार में इस मौके पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। विधिवत उद्घाटन भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने किया। सर्वप्रथम इस मौके पर मां दुर्गा की आरती की गई। उसके बाद भाव डांडिया नाइट का आयोजन किया गया जिसमें की हजारों की संख्या में महिलाओं ने डांडिया खेला और माता के गीतों पर डांडिया नाइट के दौरान महिलाएं झूमती दिखी।

नवरात्रों में डांडिया का विशेष महत्व है एवं इसको लेकर आज इस डांडिया नाइट में आरा शहर के हजारों महिलाएं पहुंची। डांडिया नाइट का लुफ़्त उठाया माता दुर्गा के गीतों पर मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे के साथ डांडिया नाइट में धमाल मचा दिया एवं घंटे महिलाएं इसका आनंद लेती रही। वही आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के मौके पर डांडिया का विशेष महत्व है। इससे सामाजिक समरसता कायम होती है। इसी को लेकर आज डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था, जिसमें की काफी संख्या में महिलाएं शामिल होकर डांडिया खेलते नजर आई।

भोजपुर आरा से  आशीष कुमार