Bihar News - शादी की सालगिरह के दिन घर आए असम राइफल्स के जवान की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत
Bihar News - शादी के सालगिरह के लिए छुट्टी लेकर घर आए असम राइफल्स के जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जवान की बीते शुक्रवार को ही मैरेज एनिवर्सिरी थी।

Arrah - अपनी शादी के सालगिरह मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर लौटे असम राइफल्स के जवान की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई। मृत जवान का महेश कुमार राम (57) बताया गया है। उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के थथैला में थी। जहां घर के शादी की सालगिरह की खुशियां थी, वहीं उसकी जगह मातम पसर गया है।
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के निर्मलपुर गांव की है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले गुरुवार को छुट्टी लेकर गांव लौटे थे। शुक्रवार दोपहर को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पहले मौला बाग स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से आरा सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को ही थी शादी की सालगिरह
शुक्रवार को ही उनकी मैरिज एनिवर्सरी थी। परिवार के लोग काफी खुश थी। पार्टी मनाने की तैयारी चल रही थी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक जवान दो भाई-बहन में बड़े थे। परिवार में पत्नी हेवांती देवी, पांच बेटी नीलम, रूबी, आंचल, गुड़िया, सुप्रिया और एक पुत्र मनीष है।