Bihar Politics : वोटर अधिकार यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कसा तंज, कहा-अराजकता फैलाने निकले हैं शुंभ निशुंभ, उधारी की गाँधी है राहुल तो तेजस्वी को कहा छोटा रिचार्ज

ARA : भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अजय आलोक ने कहा कि हम आरा आ रहे थे तो देखा कि एक पोस्टर लगा है 30 अगस्त को उधार के गांधी यानी नकली गांधी आरा पधार रहे है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को, इस परिवार को अपना नाम लिखने में भी शर्म आती है। इनके दादा जी का नाम फिरोज जहांगीर गैंडी था। ये गैंडी से गांधी बना। इंदिरा गांधी के समय से और 50 सालों से लोगों को बोलते बोलते यह गैंडी अब गांधी परिवार बन गया। इसलिए मैं उधार की गांधी बोल रहा हूं। उन्होंने कहा कि ये उधार के गांधी कहते है। अगर हम सत्ता में आएंगे तो ये तीनों चुनाव आयुक्त को हम नहीं छोड़ेंगे। इनको हम खींचकर मारेंगे। क्या आप इस देश के बाप है।
वहीं अजय आलोक ने कहा कि ये वोट चोरी की बात करते है। इनको दिक्कत भारत से है। नौटंकी यात्रा से भ्रम फैलाया जा रहा है। अराजकता फैलाने शुंभ निशुंभ निकले है। आज वो जवाब दें क्या बांग्लादेशियों के लिए दिल धक धक कर रहा है। वहीं तेजस्वी यादव पर तंज कसते कहा कि छोटा रिचार्ज नौंवी फेल है। देश के खिलाफ काम कर रहा है। क्या बिहार में इसका असर अच्छा पड़ेगा।
वहीं राहुल गांधी को जन नायक कहने पर अजय आलोक ने कहा कि जन नायक का मतलब भी समझते है। अपने घर के तो नायक नहीं बन सके। कांग्रेस पार्टी के तो नायक नहीं बन सकें। अध्यक्ष पद छोड़ा तो दोबारा अध्यक्ष पद लेने नहीं गए। लीड करने की क्षमता नहीं है चले जन नायक बनने लगे। अजय आलोक ने बताया कि जेपी के बाद कर्पूरी ठाकुर को बिहार ने जन नायक कहा था। फिर पता चलेगा ये राष्ट्रपिता बनने चलेंगे।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह और पवन सिंह के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। उसपर पूछे गए सवाल पर अजय आलोक ने कहा कि कोई एक व्यक्ति इतना महान नहीं होता है, कि पार्टी को सीधे चोट दें दे। पवन सिंह खुद चुनाव लड़े थे। वो जीत नहीं पाए। पवन सिंह पहले भाजपा में आए थे। कुछ दिन भाजपा में रहने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ लिए और चुनाव हार भी गए। वहीं आर के सिंह हमारे केंद्रीय मंत्री और सांसद रहे है। सबका व्यक्तिगत संबंध रहता है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट