Bihar Crime : भोजपुर में तीन दिन से लापता युवक का आम के बगीचे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar Crime : भोजपुर जिले में तीन दिनों से लापता युवक का आम के बगीचे में शव मिला. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीँ पुलिस जांच में जुटी है.....पढ़िए आगे

ARA : जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमीर टोला आम के बगीचे से शनिवार की सुबह एक लड़के की डेथ बॉडी मिली। डेथ बॉडी मिलने की सूचना अगल बगल के इलाके में आग की तरह फैल गई। डेथ बॉडी रोहित गांधी की है। जो नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुपरा वार्ड नंबर 34 के निवासी चांद केश्वर मुसहर का 20 वर्षीय बेटा है। वहीं बॉडी मिलने की सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाई, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
वहीं मृतक रोहित गांधी के चाचा डीएम राम ने बताया कि तीन दिन पहले घर से दिन में निकला था। जिसके बाद परिजनों ने रोहित गांधी को काफी ढूंढने की कोशिश किया, लेकिन रोहित गांधी कहीं नहीं मिला। इसी बीच नगर निगम के उप चुनाव में वोट देने के लिए परिजन बूथ पर जा रहे थे। तभी एक राहगीर ने बताया कि अमीर टोला आम के बगीचे में एक लड़के की बॉडी गिरी हुई है। जिसके बाद परिजन अमीर टोला आम के बगीचे में गए तो देखा रोहित बगीचे में मृत अवस्था में गिरा हुआ है।
वहीं परिजनों का कहना है कि रोहित गांधी का दिमागी हालत ठीक नहीं रहता था। इससे पहले भी रोहित कई बार घर से भागा था। लेकिन वापस घर लौट आता था। लेकिन जब तीन दिन पहले घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। जिसके बाद सुबह शनिवार को बॉडी मिली। मृतक के चाचा ने किसी भी व्यक्ति से दुश्मनी की बात को इंकार कर दिया है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
वहीं बॉडी मिलने की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक रोहित गांधी तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। रोहित के पिता केरल में मजदूरी करते है और रोहित गांव में रहकर मजदूरी करता था।
आरा से आशीष की रिपोर्ट