Bihar Politics : पावर स्टार पवन सिंह के साथ आये पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, कहा-उनकी कहानी सुनकर थोड़ा दर्द हुआ... बीजेपी ज्वाइन करने की दी सलाह
Bihar Politics : भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के पक्ष में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह गए है. उन्होंने कहा की उनकी कहानी सुनकर थोड़ा दर्द हुआ है......पढ़िए आगे

ARA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के बीच लंबे समय से चल रही नाराजगी अब खत्म हो गई है। हाल ही के दिनों में पवन सिंह और आरके सिंह के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। दोनों नेताओं के बीच आपसी बातचीत और बैठकों के बाद रिश्तों में आई दरार को दूर कर लिया गया है। लोक सभा चुनाव के दौरान आरके सिंह लगातार पवन सिंह को लेकर कई विवादित बयान दिया करते थे। लेकिन अब आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर बड़ी बात कह दी है।
दरअसल आरा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शनिवार को आरा के नागरी प्रचारणी सभागार में चंद्रवंशी जिला सम्मेलन में शामिल हुए। लगभग छह महीनों के बाद आरके सिंह का आरा आना हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान आरके सिंह ने भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों का खूब चर्चा किया।
साथ ही एसआईआर को लेकर पूर्व मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। आरके सिंह ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहा है। जबकि वोटर कार्ड से नाम कटने या जोड़ने की प्रक्रिया बीएलओ और जिला पदाधिकारी तक ही सीमित रहता है।
वहीं पवन सिंह पर लगातार विवादित बयान देने वाले आरके सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा कि पवन सिंह को फिर से बीजेपी ज्वाइन कर लेना चाहिए। कहा की वो आए थे हमारे यहाँ। उन्होंने बताया कि उनके साथ क्या क्या हुआ। उनको पहले टिकट दे दिया गया था। उसके बाद उनको वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया गया। फिर बोला गया कहीं और से टिकट मिलेगा तो नहीं मिला। इसपर आदमी को थोड़ा दर्द होता है। जब उन्होंने बताया तो मैं समझा। वहीं आरके सिंह ने कहा कि पवन सिंह को फिर से भाजपा के साथ रहना चाहिए। यानी भाजपा ज्वाइन कर लेना चाहिए।
आरा से आशीष की रिपोर्ट