Bihar Crime News : आरा में गाना बजाने के विवाद में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : आरा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने गाना बजाने के विवाद में युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : आरा में गाना बजाने के विवाद में बदमाशों न
युवक को मारी गोली - फोटो : ASHISH

ARA : शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज स्थित ओवर ब्रिज के समीप रविवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को पीछे से गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली बाएं साइड कमर के निचले हिस्से पर मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। 

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी मुन्ना यादव का 22 वर्षीय पुत्र अनीष कुमार है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर अनीष कुमार ने बताया कि बीते वर्ष दुर्गा पूजा के समय गाना बजाने के विवाद को लेकर तरारी गांव निवासी आयुष कुमार से झगड़ा हुआ था। उसी समय से उक्त युवक से विवाद चला आ रहा है। 

बताया की रविवार की शाम वह बाइक से बाजार से घर वापस लौट रहा था। लौटने के क्रम में जैसे ही वह पावरगंज स्थित ओवर ब्रिज के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आयुष कुमार अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से आया और उसे पीछे से गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी युवक अनीष कुमार ने आयुष कुमार पर दुर्गा पूजा में हुए विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उक्त आरोपी आयुष कुमार वर्तमान में गोढ़ना रोड में रहता है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट