Bihar Politics: जगदीशपुर में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन, नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा, हजारों की भीड़ ने दिखाई ताकत

Bihar Politics:बिहार की राजनीति में चुनावी हलचल के बीच एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन शनिवार को भोजपुर जिले के जगदीशपुर खेल मैदान में किया गया। ...

Bihar Politics
नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरी ऊर्जा- फोटो : reporter

Bihar Politics:बिहार की राजनीति में  चुनावी हलचल के बीच एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन शनिवार को भोजपुर जिले के जगदीशपुर खेल मैदान में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मंच पर उपमुख्यमंत्री और जलसंसाधन मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व विधायक भी मौजूद थे।

कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही महिला, पुरुष और युवा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। खेल मैदान कार्यकर्ताओं के नारों और तालियों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने इस संवाद कार्यक्रम को एनडीए का शक्ति प्रदर्शन बना दिया।

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री और जलसंसाधन मंत्री भी मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि एनडीए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव से पहले उत्साहित और संगठित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

इस कार्यक्रम को केवल संवाद तक सीमित न मानकर एक चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। नीतीश कुमार और एनडीए नेताओं ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश की कि संगठन मजबूत है और जनता का समर्थन उनके साथ है।

जगदीशपुर की ऐतिहासिक धरती से कार्यकर्ताओं में जोश भरकर नीतीश कुमार ने यह साबित करने की कोशिश की कि बिहार की सियासत में एनडीए अभी भी मैदान में पूरी ताकत से मौजूद है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार