Bihar News: दुल्हन की डोली की जगह अर्थी पहुंची ससुराल, ससुर ने दी मुखाग्नि, भीषण सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, दूल्हे की हालत गंभीर

Bihar News: ससुराल में दुल्हन की डोली की जगह जब अर्थी पहुंची तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। ससुर ने बहू को मुखाग्नि दी शादी के जोड़े में दुल्हन दुनिया को अलविदा कह दी, वहीं दूल्हे की हालत अब भी गंभीर है, दोनों सड़क हादसे का शिकार हुए थे..

सड़क हादसा
नई नवेली दुल्हन की मौत - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में सड़क हादसे के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन यह मामला दिलदहला देने वाला है। जहां शादी की मेंहदी तो छोड़िए डोली ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन की अर्थी उठ गई। लड़के वाले धूम धाम से शादी के लिए लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। जश्न का माहौल रहा। दोनों की धूमधाम से शादी हुई। परिवार वालों ने बेटी की विदाई की लेकिन किसे पता था कि मायके से यह विदाई उसकी आखिरी विदाई हो जाएगी और ससुराल में दुल्हन की डोली की जगह अर्थी पहुंचेगी। जब नई नवेली दुल्हन की अर्थी ससुराल पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं ससुर ने अपनी बहू को मुखाग्नि दी। यह माजरा देख लोगों की आंखों से आंसू छलक गए। वहीं दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

दुल्हन की मौत

दरअसल, मामला बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप का है। जहां बुधवार की सुबह शादी कर लौट रहे दूल्हा दुल्हन भीषण सड़क हादसा के शिकार हो गए थे। घटना में दोनों को गंभीर चोट आई। जिसके बाद आनन फानन में दूल्हा दुल्हन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस घटना में घायल दुल्हन की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर दुल्हन ने आखिरी सांस ली। जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। 

दूल्हे की हालात गंभीर 

जानकारी के अनुसार मृतका सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलडीह गांव निवासी मोनू कुमार की 21 वर्षीया पत्नी ललिता देवी है। बता दें कि मंगलवार की शाम सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलडीह गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह उर्फ बधारी सिंह के पुत्र मोनू कुमार का बारात हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव निवासी स्व.दूधनाथ सिंह के घर गई थी। बुधवार की सुबह जब कार से दूल्हा मोनू कुमार अपनी दुल्हन ललिता देवी सहित सात लोगों के साथ वापस रंजमडीहल गांव अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान सिकरौल पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई थी। जिसमें दूल्हा-दुल्हन सहित सात लोग जख्मी हो गए थे। जिसके बाद गंभीर हालत में दूल्हा मोनू कुमार व दुल्हन ललिता देवी को इलाज के लिए आरा शहर स्थित निजी अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था। 

ससुराल पहुंची अर्थी

जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित निजी अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर दुल्हन ललिता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं दूल्हा मोनू कुमार भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। देखते ही देखते दोनों घरों की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। बताया जाता है कि मृत दुल्हन अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। उसके पिता उसके पिता दूधनाथ सिंह की मौत दस वर्ष पूर्व हो गई थी। उसके परिवार में मआन इतराजो देवी व दो भाई धनजी सिंह,नंदजी सिंह एवं एक बहन सविता देवी है। घटना के बाद मृत दुल्हन के मायके में ससुराल सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट