Bihar Politics: नित्यानंद राय का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया दमखम

Bihar Politics: केंद्रीय राज्य गृहमंत्री नित्यानंद राय के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरा दमखम दिखाया है....

Nityanand Rai
नित्यानंद राय का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : reporter

Bihar Politics: केंद्रीय राज्य गृहमंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को आरा पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जबरदस्त स्वागत किया। इस मौके पर शहर में हुआ उनका भव्य रोड शो पूरी तरह भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में बदल गया।

मोती टोला बाईपास से शुरू हुआ रोड शो सपना सिनेमा रोड, शिवगंज, सदर अस्पताल रोड होते हुए मठिया के रास्ते आरा क्लब तक पहुंचा। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था। जगह-जगह लोग नारे लगाते और पुष्पवर्षा कर केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन करते दिखे।

रोड शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बरकरार है। हर मोड़ पर स्थानीय लोग और समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने के लिए खड़े नजर आए।

इस मौके पर गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा लक्ष्य होना चाहिए।

रोड शो में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा की योजनाओं और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकास और सुशासन का संकल्प लेकर जनता की सेवा कर रही है और आने वाले चुनाव में इसका असर साफ दिखेगा।

रिपोर्ट- आशीष कुमार