Bihar Police:पुलिस ने बदले मोबाइल नंबर! 30 अगस्त के बाद बंद होंगे पुराने BSNL-जियो नंबर, अब केवल इन नए नंबर पर मिलेगी मदद , इन नए नंबरों को सेव कर लें
Bihar Police:सभी पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के पुराने BSNL और जियो नंबर स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे।...

Bihar Police: पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 30 अगस्त 2025 के बाद भोजपुर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के पुराने BSNL और जियो नंबर स्थायी रूप से बंद कर दिए जाएंगे। अब जिले की पुलिस सिर्फ नए एयरटेल नंबरों से जनता से जुड़ी रहेगी।
एसपी भोजपुर राज ने बताया कि BSNL और जियो नेटवर्क खासकर दूरदराज के थानों में काम नहीं करता था। कई बार आपात स्थिति में थानाध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाता था, जिसका असर सीधे कानून-व्यवस्था पर पड़ता था। इसीलिए एयरटेल कंपनी का नेटवर्क चुना गया है, जो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बेहतर पाया गया।
अब भोजपुर जिले की जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना या आपात स्थिति में पुराने नंबरों पर कॉल न करें, बल्कि नए एयरटेल नंबरों को ही प्रयोग करें।
महत्वपूर्ण नंबर
एसपी भोजपुर – 9031820621
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर – 9031828822
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोईलवर – 9031826623
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो – 9031826624
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर – 9031826625
यातायात डीएसपी, आरा – 9031826627
साइबर डीएसपी, आरा – 9031826628
टाउन थाना, आरा – 9031826644
नवादा थाना – 9031826645
मुफस्सिल थाना – 9031826646
कोईलवर थाना – 9031826648
बड़हरा थाना – 9031828851
महिला थाना – 9031826653
गड़हनी थाना – 9031826654
पीरो थाना – 9031826662
तरारी थाना – 9031826663
सहार थाना – 9031826661
शाहपुर थाना – 9031826677
बबुरा थाना – 9031826678
धोबहां थाना – 9031826682
ख्वासपुर थाना – 9031826688
धनगाई थाना – 9031826687
आयर थाना – 9031826688
गीधा थाना – 9031826693
(सभी थानों और पदाधिकारियों के लिए नंबर पुलिस विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।)
अब नए नंबरों से आम जनता को सीधा फायदा होगा। लोग किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस तक पहुंच सकेंगे और विभाग भी तेजी से कार्रवाई कर सकेगा।
भोजपुर जिले के लोग अब अपने मोबाइल से तुरंत इन नए नंबरों को सेव कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर सीधा पुलिस से संपर्क किया जा सके।