Bihar News : बखोरापुर मंदिर परिसर में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का हुआ स्थापना, मंत्री अशोक चौधरी के साथ कई गणमान्य लोगों ने किया अनावरण

Bihar News : बखोरापुर मंदिर परिसर में आचार्य किशोर कुणाल की

ARA : जिले के बखोरापुर मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व आईपीएस आचार्य स्वर्गीय किशोर कुणाल के मूर्ति का अनावरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के द्वारा किया गया। 

मूर्ति का अनावरण स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी की पत्नी अनीता कुणाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आचार्य स्वर्गीय किशोर कुणाल के पुत्र सायन कुणाल, ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी, सांसद शांभवी चौधरी, मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, जदयू नेता छोटू सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए। इसके बाद मेमोरियल हॉल और मंदिर परिसर में निर्मित नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण फीता काट कर किया गया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई। 

वहीं कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल जी ने उत्कृष्ट काम किया है। आज उनके मूर्ति के अनावरण में बुलाया गया है, हम सभी सम्मानित महसूस कर रहे है। सभी को साधुवाद देते है और इस कार्य के सोच के लिए सभी को साधुवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इस मंदिर से वो जुड़े हुए थे। मंदिर को सामाजिक कार्य से जोड़ने के लिए और मंदिर को सामाजिक कार्य के लिए लगाया जा सके। जो व्यक्ति जीवन में बड़ा काम करता है सब लोग उनको याद करते है। 

कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि आज आचार्य किशोर कुणाल जी के मूर्ति का अनावरण बखोरापुर मंदिर परिसर में हुआ है। उन्होंने बहुत सारे उत्कृष्ट कार्य अपने जीवन में किए है। पहले वो आईपीएस थे, उसके बाद अपनी नौकरी छोड़कर इस सेवा कार्य में आए। वहीं आचार्य किशोर कुणाल जी के मूर्ति के साथ साथ स्वर्गीय द्वारिका सिंह, स्वर्गीय यज्ञनारायण सिंह और सोनझरी देवी के मूर्ति का भी अनावरण किया गया।

आरा से आशीष की रिपोर्ट