Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह के घर चोरों ने की चोरी, 15 लाख के गहने और राइफल की 30 गोलियों पर किया हाथ साफ़, जांच में जुटी पुलिस

Pawan Singh : पावर स्टार पवन सिंह के घर चोरों ने की चोरी, 15

ARA : बिहार के आरा में चोरों ने एक बार फिर से एक बड़ा हाथ मारा है। चोरों ने इस बार भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह के घर को शिकार बनाया है। पवन सिंह के दूसरे घर में रात के अंधेरे में चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 15 लाख के गहने उड़ा ले गए हैं। इस मामले को लेकर पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घर पर पवन सिंह के सास ससुर रहते थे। इन दोनों के अलावा इस घर में कोई भी नहीं था। रात के अंधेरे में यह घटना घटी है। उस दौरान दोनों ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

दरअसल पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझौंवा वार्ड नंबर 5 में पवन सिंह के दूसरे घर की है। जहां 23 जून की रात चोरों ने खिड़की खोलकर करीब 15 लाख की ज्वेलरी, 30 रायफल की गोली समेत 15 हजार नगद चोर उड़ा ले गए है। इस मामले को लेकर पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने बताया कि इस घर में पवन सिंह के सास ससुर रहते थे। इन दोनों के अलावा कोई नहीं रहता था। सुबह मुझे खबर मिली की दरवाजा अंदर से बंद है तो मैं सुबह आया। तो पता चला कि चोर अंदर से खिड़की को पेचकस के जरिए खोलकर अंदर रखे गहने, राइफल की गोली और नगद उड़ा ले गए हैं। 

उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही की राइफल को चोरों ने नहीं उड़ाया। हालांकि इस मामले में रानू सिंह के द्वारा भोजपुर एसपी को सूचित कर दिया गया है। साथ ही नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस पवन सिंह के घर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली है। साथ ही एफएसएल की टीम भी पहुंचने वाली है। रानू सिंह ने बताया कि इस मामले को पवन सिंह को भी जानकारी दे दी गई है। उन्होंने एसपी से बात किया है। वहीं पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की माता कलावती देवी और उनके पति सुनील कुमार सिंह रहते थे। दोनों ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

वहीं इसी घर में पवन सिंह का स्टूडियो भी है। लेकिन चोर वहां तक नहीं पहुंचे। नीचे से ही सारी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं पवन सिंह की सास कलावती देवी ने बताया कि दो कंगन, लक्ष्मी चैन, एक नवाबी चैन, एक मंगलसूत्र, दो सिकड़ी, दो अंगूठी, चार जोड़ा छागल मिलाकर करीब 15 लाख की चोरी की गई है। जब सुबह मैंने दरवाजा खोला तो, दरवाजा नहीं खुल रहा था। जिसके बाद मैंने अपने पति से बोला कि जाकर के गली से देखिए क्या हुआ है। तब जाकर के पता चला कि चोरों ने खिड़की खोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जिसके बाद मैं पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह को फोन कर सारी घटना बताई।

आरा से आशीष की रिपोर्ट