Bihar News: भोजपुर में जंगली सूअर का आतंक, सुबह सुबह दो सगे भाइयों को बनाया शिकार, इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के भोजपुर में जंगली सूअर का आतंक देखने को मिला है, सुबह सुबह शौच करने गए दो सगे भाइयों को सूअर ने शिकार बनाया है, इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं...

जंगली सूअर का हमला
जंगली सूअर का आतंक - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में जंगली सूअर का आतंक देखने को मिला है। जंगली सूअर ने दो सगे भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया है। दरअसल, मामला कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उधमानपुर गांव का है। जहां सोमवार सुबह जंगली सूअर के हमले में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जंगली सूअरों का आतंक 

जानकारी के अनुसार, रविंदर यादव (30) सुबह शौच के लिए जा रहे थे, तभी अचानक एक जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके बड़े भाई रजिंदर यादव (45) पर भी सूअर ने जोरदार हमला कर दिया। दोनों भाई इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए। 

दोनों घायलों का इलाज जारी 

इसके बाद आनन फानन में दोनों भाइयों को परिजनों ने गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। दोनों घायल रामेश्वर यादव के पुत्र हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सूअर के आतंक को खत्म करने की मांग की है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट