दाखिल-खारिज के नाम पर वसूली कर रहा राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, बोला- मैम को देने हैं पैसे, C.O. साहिबा पर भी लटकी तलवार

SVU) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। औरंगाबाद जिले के हसपुरा अंचल में तैनात निम्नवर्गीय लिपिक को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी लिपिक जमीन के दाखिल-खारिज (मुटेशन) के एवज में परिवादी से पैसों की मांग कर रहा था।

दाखिल-खारिज के नाम पर वसूली कर रहा राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,
रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार- फोटो : अनिल कुमार

Patna /Auranagabad - : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को औरंगाबाद जिले के हसपुरा अंचल में बड़ी कार्रवाई की है। SVU की टीम ने अंचल कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक  श्लोक कुमार को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । 

पूरा मामला क्या है?

विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक,  पंकज कुमार दाराद के अनुसार, औरंगाबाद जिले के कोईलवाँ निवासी मुनील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में बताया गया था कि जमीन के मुटेशन (दाखिल-खारिज) के एवज में हसपुरा की अंचलाधिकारी (C.O.) कौशल्या कुमारी और लिपिक श्लोक कुमार द्वारा 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है 

सत्यापन में हुआ बड़ा खुलासा

SVU द्वारा जब इस शिकायत का सत्यापन कराया गया, तो लिपिक श्लोक कुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक 10,000 रुपये नहीं मिलेंगे, तब तक मुटेशन का काम नहीं होगा । सत्यापन के दौरान लिपिक ने यह भी स्वीकार किया कि यह 10,000 रुपये अंचलाधिकारी (मैम) को देने हैं और अपने लिए अलग से एक-दो हजार रुपये की मांग की 

विशेष टीम ने बिछाया जाल

शिकायत सही पाए जाने के बाद विशेष निगरानी इकाई थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या-05/2026 दर्ज की गई । इसके उपरांत पुलिस उपाधीक्षक श्रीअशोक कुमार झा के नेतृत्व में एक धावा-दल का गठन किया गया । टीम ने जाल बिछाकर आरोपी लिपिक श्लोक कुमार को रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया । 

आगे की कार्रवाई

SVU की टीम गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और इस मामले में अनुसंधान (investigation) जारी है । विभाग ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए नागरिक कार्यालय के दूरभाष संख्या 0612-2506253 या मोबाइल नंबर 9031633644 पर संपर्क कर सकते हैं 

रिपोर्ट - अनिल कुमार