Bihar arms smuggling: बांका में अवैध हथियारों का बड़ा रैकेट बेनकाब! 66 अर्द्धनिर्मित पिस्टल के साथ पकड़ा गया आरोपी, नेटवर्क की तलाश
Bihar arms smuggling: बिहार के बेलहर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खेप पकड़ ली। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ बर्मा के निर्देश पर की गई थी।
Bihar arms smuggling: जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ बर्मा के निर्देश पर गठित टीम को सूचना मिली थी कि साहेबगंज की ओर से एक सिल्वर रंग की कार में अवैध हथियारों की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर तेज रफ्तार में आ रही संदिग्ध मारुति सुजुकी SX4 (WB-022-0758) को रोक लिया।तलाशी के दौरान कार की डिक्की में लोहे की चादर से बना एक विशेष गुप्त चेंबर मिला। जब चेंबर को खोलकर देखा गया तो उसमें 66 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल छिपाकर रखे गए थे। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही चालक को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौतम रजक (32 वर्ष), पिता धनेश्वर रजक, निवासी रायसर नया टोला, कोतवाली थाना क्षेत्र, मुंगेर के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी वाहन के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद कार को जब्त कर लिया गया। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
कौन कर रहा था कार्रवाई का नेतृत्व?
इस कार्रवाई का नेतृत्व बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने किया। छापेमारी टीम में एसआई संजय कुमार सिंह सहित डीएपी के जवान अवधेश कुमार पासवान, रंजीत कुमार, परशुराम साह और प्रणव कुमार शामिल थे। पुलिस इस मामले में अन्य तस्करों की संलिप्तता की जांच कर रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। माना जा रहा है कि यह खेप किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है।
बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट