Bihar News: बिहार की गालीबाज महिला अमीन,जमीन मापी के दौरान देती है देती है भद्दी भद्दी गालियां,वीडियो सुनकर हो जाएंगे शर्मसार

Bihar News: बिहार की एक गालीबाज महिला अमीन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे सुनकर शर्म भी शर्मसार हो जाए।...

Bihar Woman Official s Abusive Video Sparks Outrage
बिहार की गालीबाज महिला अमीन- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की एक गालीबाज अमीन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे सुनकर शर्म भी शर्मसार हो जाए। महिला अमीन जमीन मापी के लिए पहुंची थी , इसी दौरान मां  लेकर ...भद्दी भद्दी गालिया देती नजर आ रही है। बांका जिले के अमरपुर अंचल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला सरकारी अमीन का कथित गाली-गलौज और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया। मामला अमरपुर अंचल के सुरिहारी पंचायत के एक गांव का बताया जा रहा है, जहां भूमि मापी के दौरान विवाद ने तूल पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक, महिला अमीन मधुलता कुमारी एक कर्मी के साथ जमीन मापी के लिए पहुंची थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने अंचल कार्यालय के आदेश की प्रति दिखाने की मांग की और कथित तौर पर एक दलाल के साथ आने पर सवाल उठाया, तो माहौल गरमा गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया।

वीडियो की पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता है लेकिन  वायरल वीडियो में अमीन को गुस्से की हालत में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट की धमकी दी। गांव वालों का कहना है कि सरकारी ओहदे पर बैठा शख्स अगर इसी लहजे में पेश आए, तो कानून और व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अमीन की कार्यशैली को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

मामले पर जब अंचलाधिकारी रजनी कुमारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे आपसी विवाद बताते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। वहीं महिला अमीन मधुलता कुमारी ने पलटवार करते हुए कहा कि जमीन मापी के दौरान कुछ लोगों ने अनावश्यक बाधा डाली और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके चलते उन्हें आत्मरक्षा में सख्त रुख अपनाना पड़ा।फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इस घटना ने अमरपुर में सरकारी कार्यशैली और आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं क्या सच्चाई सामने आएगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा?

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत