Bihar News: बांका में सड़क पर उतरे SP अमितेश कुमार, वाहन जांच से गर्ल्स स्कूल तक लिया सुरक्षा का जायजा

Bihar News: बालिकाओं की हिफाजत को लेकर बांका पुलिस पूरी तरह चौकस है। इसी कड़ी में खुद एसपी ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया......पढ़िए आगे

Bihar News: बांका में सड़क पर उतरे SP अमितेश कुमार, वाहन जां
एसपी को औचक निरीक्षण- फोटो : CHANDRASHEKHAR

Banka : बालिकाओं की हिफाजत को लेकर बांका पुलिस पूरी तरह चौकस है। सुरक्षा इंतजामों में किसी तरह की कोताही न हो, इसे लेकर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार शनिवार को अचानक सड़क पर उतर गए। उन्होंने वाहन जांच अभियान का औचक निरीक्षण किया और इसके बाद गर्ल्स स्कूल पहुंचकर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एसपी के अचानक वाहन जांच स्थल पर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों में हलचल तेज हो गई। उन्होंने मौके पर चल रही जांच की बारीकी से जानकारी ली और तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था और वाहन जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

इसके बाद एसपी अमितेश कुमार गर्ल्स स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की। खास तौर पर ‘पुलिस दीदी’ की सक्रियता और स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को विशेष हिदायत देते हुए कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को मुस्तैद रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट