Bihar News : बेतिया के उत्तरवारी पोखरा में 'नौका विहार' की हुई शुरुआत, महापौर गरिमा देवी ने किया उद्घाटन, सघन शहरी क्षेत्र में पर्यावरण की होगी सुरक्षा
Bihar News : बेतिया के त्तरवारी पोखरा में 'नौका विहार' की शुरुआत हो गयी है. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसका उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा की इससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी.......पढ़िए आगे

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने नगर निगम क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगण उत्तरवारी पोखरा में 'नौका बिहार' का शुभारंभ किया। बेतिया वासी आज से इस नौका विहार का आनंद उठा। सिकारिया ने कहा की नगर के ऐतिहासिक सागर पोखरा में नौकायन की सुविधा का आकर्षण बढ़ने के बाद उसके प्रस्ताव को नगर निगम बोर्ड से स्वीकृति मिलने पर मैंने नौकायन का शुभारंभ कर दिया है।
महापौर सिकारिया इस संबंध मे कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक दोनों पोखरों में नौका बिहार की सुविधा शुरू कर दी गई है। महापौर ने बताया कि नौकायन शुरू करने से पूर्व दोनों पोखरों की उत्तम साफ सफाई बाद नौकायन शुरू करने के साथ ही सघन शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षा भी की जा सकेगी।
उत्तरवारी पोखरा में नौकायन का उद्घाटन के मौके पर नगर पार्षद मनोज कुमार, इंद्रजीत यादव, रोहित सिकारिया, के अतिरिक्त प्रख्यात चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहनीश सिन्हा, डॉ अनुराधा खेमका, नसीम अहमद, बंटी अग्रवाल, राजेश सिलसिलेवाल, सुधीर जायसवाल, सूर्यकांत मिश्रा आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।
बेतिया से आशीष की रिपोर्ट