West Champaran Foundation Day: पश्चिम चंपारण के स्थापना दिवस पर दिखा उत्साह, पौधे लगाए गए और फुटबॉल मैच हुआ आयोजित
West Champaran Foundation Day: पश्चिम चंपारण के 54वें स्थापना दिवस पर पौधारोपण, नशामुक्ति जागरूकता और फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। विधायक संजय पांडेय ने विकास योजनाओं की जानकारी दी।
West Champaran Foundation Day: पश्चिम चंपारण जिले का 54वां स्थापना दिवस आज विपिन उच्च विद्यालय परिसर में मनाया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने और जिले को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक भी किया गया।
अधिकारियों ने किया पौधारोपण
स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह समेत कई अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान लोगों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण से जिले को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी।
सेल्फी लेकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश
कार्यक्रम स्थल पर नशामुक्ति अभियान के तहत विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। जिला पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने यहां सेल्फी लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। इसके जरिए लोगों को नशे के नुकसान के प्रति जागरूक रहने और नशामुक्ति अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई।
फुटबॉल मैच में जिला प्रशासन ने मीडिया को हराया
स्थापना दिवस के मौके पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच एक फैंसी फुटबॉल मैच भी खेला गया। इस मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम ने मीडिया टीम को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विधायक संजय पांडेय ने गिनाईं विकास की योजनाएं
कार्यक्रम में नरकटियागंज के भाजपा विधायक संजय पांडेय ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक ने कहा कि पश्चिम चंपारण जिला भी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसमें जिला प्रशासन की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
प•चम्पारण बेतिया आशिष कुमार