Bihar Sex racket - झारखंड से लड़कियों को बुलाकर कमरे में करा रहे थे न्यूड डांस, आठ लड़के उठा रहे थे मजा, पुलिस ने किरकिरा कर दिया
Bihar Sex racket - पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने एक घर में छापेमारी की, जहां लड़कियों का न्यूड डांस कराया जा रहा था।

Bhagalpur - बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर, जहां के बने कपड़े देश के कोने-कोने में भेजे जाते हैं, उसी शहर के एक कॉलोनी में बने बंगले में कुछ लड़के अपने शौक पूरे करने के लिए दूसरे राज्य से लड़कियों को बुलाते हैं, बल्कि उनके कपड़े उतरवाकर उन्हें न्यूड डांस करने के लिए मजबूर भी करते हैं। उनका यह मजा तब किरकिरा हो गया, जब पुलिस वहां पहुंच गई। जिसके कई लड़के वहां से भाग गए। जबकि न्यूड डांस कर रही दो लड़कियों और दो लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
यह सारा धंधा शहर के वास्तु विहार कॉलोनी में चल रहा था।। रविवार रात शोर के बीच एक शख्स ने डायल 112 को वास्तु विहार के एक फ्लैट में चल रही डांस पार्टी की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची तो दो लड़कियां लाउड म्यूजिक के बीच न्यूड डांस कर रही थीं। जबकि फ्लैट में मौजूद 8 लड़के इस तमाशे का लुत्फ उठा रहे थे। सभी हाथ में शराब की ग्लास लेकर बैठे हुए थे।
पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। वहीं 6 लड़के मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बताया, 'फ्लैट के अंदर शराब की बोतलें पड़ी थी। मौके से कंडोम और दवाइयों का रैपर भी बरामद किया गया है।' फिलहाल, इन चारों से पुलिस पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। साथ ही फरार 6 लड़कों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
दीपक नाम के लड़के ने झारखंड से बुलाया
शुरुआती पूछताछ में दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया है कि भागलपुर के ही रहने वाले दीपक नाम के युवक ने उन्हें झारखंड से बुलाया था। दीपक ने हम लोगों को कहा था कि एक बर्थडे पार्टी में जाना है और डांस करना है। हालांकि, दोनों लड़कियों जिस दीपक का नाम ले रही थीं, उसके बारे में ये नहीं बता पाई कि दीपक भागलपुर में कहां रहता है और क्या करता है। अब पुलिस दीपक की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही गिरफ्तार किए गए लड़कों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
'सर्विस देनी पड़ेगी, नहीं तो जान से मार देंगे'
पकड़ी गई एक लड़की ने बताया कि 'दीपक ने हम लोगों को डांस के लिए भेजा था। शुरुआत में हम लोग डांस ही कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मेरा प्रोफाइल है, आप लोग सर्च करके देख सकते हैं, हम लोग शादी, ब्याह, पार्टी में डांस करते हैं।'
लड़की ने बताया कि 'शुरुआत में कुछ देर तक डांस चलने के बाद लड़के नशा करने लगे। फिर इन्होंने सर्विस की डिमांड शुरू कर दी। हालांकि हम दोनों लड़कियों ने कहा कि नहीं हम लोग ऐसा नहीं कर सकते। इसके बाद लड़कों ने हम दोनों को धमकाया कि अगर सर्विस नहीं दोगी, तो जान से मार देंगे। हम लोगों को ये सब कुछ मजबूरी में करना पड़ा।'
बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया था
वहीं, गिरफ्तार किए गए सुशांत ने पूछताछ में बताया कि मैं सिकंदरपुर का रहने वाला हूं। मेरे दोस्त आसिफ का बर्थडे था। उसने पार्टी में हम लोगों को इन्वाइट किया था। मुझे नहीं पता था कि बर्थडे पार्टी में लड़कियों को बुलाया गया है। मैं तो बाकी चार से पांच लड़कों को पहचानता भी नहीं हूं।
जिस कॉलोनी में चल रहा था सैक्स रेकेट, वहीं थाना एसएचओ का घर
बताया जा रहा है कि वास्तु विहार के जिस फ्लैट में बर्थडे पार्टी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था, उस फ्लैट से कुछ ही दूरी पर वास्तु विहार टाउनशिप में ही बाईपास थाना के SHO प्रभात कुमार शर्मा भी किराए के फ्लैट में रहते हैं। हालांकि, उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाईपास थाना को सूचना दी, लेकिन बाईपास थाना की पुलिस को पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल, डीएसपी नवनीत कुमार के निर्देश पर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है और मामले से जुड़े आरोपियों, सरगना और पूरे रैकेट के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।
मामले को लेकर डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नवनीत कुमार ने बताया कि लड़कियों के बयान पर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। शराब और देह व्यापार मामले में कौन-कौन और कितने लोग शामिल हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।'
रिपोर्ट - बाल मुकुंद कुमार