lovers suiside - प्रेमिका की मौत से लगा सदमा, युवक ने कमरे में लगाई फांसी, घर का था इकलौता बेटा
lovers suiside - फोन पर हुए झगड़े के बाद युवती ने सुसाइड कर लिया। वहीं प्रेमिका की मौत से सदमे में आए युवक ने भी फांसी लगाकर अपनी जाने दे दी। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Bhagalpur -पहले प्रेमिका, फिर दो दिन बाद प्रेमी युवक ने अपनी जान दे दी। यह दिल दहलानेवाली घटना भागलपुर के रंगरा थाना के पवारी टोले की है। जहां माता-पिता के इकलौते बेटे ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. वह बीए पार्ट वन में पढ़ता था। मृत युवक का नाम सोनू(22 साल) बताया गया है।
गांव की लड़की से एक साल से था अफेयर
मृतक के परिजनों ने बताया, 'सोनू(22) का डुमरिया गांव की लड़की से एक साल से अफेयर चल रहा था। बुधवार रात दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान किसी बात पर बहस हो गई। गुस्से में लड़की ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में अकेली थी। उसके माता-पिता शादी समारोह में गए थे।
गर्लफ्रेंड की मौत का सदमा
वहीं गर्लफ्रेंड की मौत की खबर जैसे ही सोनू को मिली। वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और रात में खाना खाकर वो कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक नहीं जगा। घरवालों ने दरवाजा खटखटाया, लेकर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से लटका हुआ था। दरवाजा तोड़कर घर के सदस्य अंदर गए। उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खुदकुशी की सूचना रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
युवती का गुपचुप किया अंतिम संस्कार
इधर, लड़की के घरवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि लड़की के परिवारवालों ने घटना कीसूचना नहीं दी थी। उस मामले की भी जांच की जाएगी।