Bihar News : सड़क हादसे में जख्मी 10 वीं के छात्र ने माँ की गोद में ली अंतिम सांस, माँ बोली-आर्मी अफसर बनना चाहता था
Bihar News : भागलपुर में सड़क हादसे में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे
BHAGALPUR : भागलपुर में बाइक से घूमने निकले 10वी कक्षा के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चालक की स्थिति गंभीर है। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगछी के बायपास पर हुआ। घटना की जानकारी लोगों ने परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक की मौत हो गई। घायल की स्थिति गंभीर है।
मृतक की पहचान धर्मेंद्र तांती के पुत्र सर्वजीत कुमार( 14) और घायल की पहचान गोपाल कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने नानी के घर आया था। पड़ोस के मामा के संग घूमने के लिए निकला था। तभी बाईपास पर बाइक अनियंत्रित गया और हादसे का शिकार हो गया। बाइक में दबने के कारण पीछे बैठे सर्वजीत की मौत हो गई।
मृतक की मां बांका के शंभु गंज प्रखंड अस्पताल में आशा कार्यकर्ता है। घटना की जानकारी के बाद माता राजमणि भी मायागंज अस्पताल पहुंची। घायल अवस्था में मृतक सर्वजीत अपनी मां से पास में रहने को कहता रहा। पानी की डिमांड करता रहा। हादसे के एक घंटे तक उसकी सांसे चल रही थी। फिर मां के गोद में उसकी सांस थम गई।
उन्होंने बताया कि " बेटा को जाने से मना किए थे। लेकिन बेटा ने नहीं माना। आज बेटा जीत गया हम हार गए। उन्होंने कहा कि बेटा कहता था कि 10 वीं पास कर आर्मी बनूंगा। मम्मी, बाल कटवायूंगा आर्मी के जैसा। घर के सबसे छोटा बेटा हैं। पति बाहर रहकर मजदूरी करता था। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट