Bihar News : भागलपुर में फांसी के फंदे से लटकता मिला इंटर की छात्रा का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Bihar News : भागलपुर में परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है....पढ़िए आगे

BHAGALPUR : इंटर की छात्रा ने फंदे से झूल कर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि देर रात रूममेट से विवाद हुआ था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना बरारी थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड स्थित हैप्पी होम्स हॉस्टल का है। मरने वाले की पहचान कटिहार जिले के शंकर राय के पुत्री नेहा कुमारी (17) के तौर पर हुई है। नेहा पिछले डेढ़ साल से हॉस्टल में रह रही थी।
देर रात उन्होंने अपनी मम्मी से बात किया था और अपना हाल-चाल बताया था। लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं कही थी। मृतका की मां ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक था। गर्मी छुट्टी को लेकर आज घर आने वाली थी। लेकिन रात में ही सूचना मिली कि सुसाइड कर लिया है। वहीं उन्होंने कहा की बेटी सुसाइड नहीं कर सकती है। इधर घटना के बाद मौके पर बरारी पुलिस पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के मौजूदगी में फंदे से शव को उतार लिया गया है। इधर, मृतका के पिता SSP हृदयकांत से शिकायत करने के लिए गए है। परिजनों का कहना है की हत्या हुई है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतका की ने मां ने बताया कि डेढ़ साल से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 12th में उन्होंने साइंस लिया था। पढ़ने में काफी अव्वल थी। भागलपुर में रहकर सिविल एग्जामिनेशन का तैयारी कर रही थी।
वहीँ सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में BCA के छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव निवासी संजय कुमार सिंह का बेटा आयुष कुमार (19) के रूप में हुई है। आयुष सहरसा के MLT कॉलेज में BCA का छात्र था। वह पिछले 7 महीनों से हटियागाछी स्थित आदेश चौहान ई गुरुकुल विश्वमित्र में रह रहा था। मृतक का पिता सिहौल बाजार में हार्डवेयर की दुकान चलाता है। उसकी मां नीतू देवी पंचगछिया स्वास्थ्य केंद्र में सुपरवाइजर है। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। मृतक की मां नीतू देवी का कहना है कि उसका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। चचेरी बहन स्नेहा ने शिक्षण संस्थान के संचालक आदेश चौहान पर हत्या का आरोप लगाया है। सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। वहीं इलाके में घटना के बाद हडकंप मच गया है।
भागलपुर से अंजनी कश्यप और सहरसा से दिवाकर की रिपोर्ट