बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में सोना खरीदने पर मिलेगा तिगुना लाभ, जानें शुभ मुहूर्त

धनतेरस और दिवाली में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. इस दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल के धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है.

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में सोना खरीदने पर मिलेगा तिगुना लाभ, जानें शुभ मुहूर्त

दिवाली का त्योहार नजदीक आ गया है, और इस साल 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, खासकर जब इसे शुभ मुहूर्त में खरीदा जाए। धनतेरस का यह विशेष पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा, जो कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, जमीन-जायदाद और गाड़ी खरीदना अत्यधिक शुभ होता है।


29 अक्टूबर 2024 को है धनतेरस, जानें सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 बजे से शुरू होकर 30 अक्टूबर की सुबह 6:32 बजे तक रहेगा। इस दौरान सोना या अन्य कीमती सामान खरीदना लक्ष्मी माता की कृपा पाने का सुनहरा अवसर है। इस वर्ष धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए कुल 20 घंटे 1 मिनट का समय मिलेगा, जो आपको शुभता का आशीर्वाद प्रदान करेगा।


धनतेरस पर बन रहा है त्रिपुष्कार योग, जानें इसका महत्व

इस साल धनतेरस के दिन त्रिपुष्कार योग भी बन रहा है, जो इसे और भी शुभ बनाता है। यह योग 29 अक्टूबर को सुबह 6:31 बजे से 10:31 बजे तक रहेगा। त्रिपुष्कार योग में किए गए शुभ कार्यों का तीन गुना फल मिलता है, इसलिए इस समय सोना या चांदी खरीदने से धन की तिजोरी भरने का योग बनता है। इसके अलावा, सुबह 7:48 बजे तक इंद्र योग रहेगा, जो सभी कार्यों में सफलता दिलाता है।


धनतेरस पूजा का शुभ समय और प्रदोष काल का महत्व

धनतेरस पूजा के लिए सबसे शुभ समय 29 अक्टूबर की शाम 6:31 बजे से रात 8:13 बजे तक का रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल और वृषभ काल भी प्रभावी रहेगा, जो धनतेरस की पूजा और सोना खरीदने को और भी शुभ बनाता है। इसलिए, इस धनतेरस पर शुभ मुहूर्त और योग का ध्यान रखते हुए खरीदारी करने से आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली का आगमन होगा

Editor's Picks