बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS - खान एवं भू-तत्व विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नर्मदेश्वर लाल ने संभाली जिम्मेदारी, पहले दिन ही काम की ली जानकारी

BIHAR NEWS - बिहार के खान एवं भू-तत्व विभाग के नए प्रधान सचिव के रूप में आज नर्मदेश्वर लाल ने जिम्मेदारी संभाल ली। इस दौरान उन्होंने विभाग के काम के बारे में जानकारी हासिल की।

BIHAR NEWS - खान एवं भू-तत्व विभाग के प्रधान सचिव के रूप में नर्मदेश्वर लाल ने संभाली जिम्मेदारी, पहले दिन ही काम की ली जानकारी
नर्मदेश्वर लाल बने खनन विभाग के प्रधान सचिव।- फोटो : विवेकानंद

PATNA - नर्मदेश्वर लाल (IAS,1998), प्रधान सचिव ने आज बिहार सरकार के खान एवं भू-तत्व विभाग के प्रधान सचिव का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

इस दौरान नर्मदेश्वर लाल ने प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड/प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य खनन निगम लिमिटेड, खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी लिया। इसके साथ ही नर्मदेश्वर लाल (IAS) प्रधान सचिव, खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार को विभाग द्वारा किये जा रहें कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। 

इससे पूर्व, निवर्तमान अपर मुख्य सचिव, खान एवं भू-तत्व विभाग, मिहिर कुमार सिंह को विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। अपर मुख्य सचिव ने अपने कार्यकाल में विभाग की नीतियों और योजनाओं के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह के दौरान, उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने निवर्तमान अपर मुख्य सचिव श्री मिहिर कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं




Editor's Picks