LATEST NEWS

Crime In Katihar: बाइक छीनने के दौरान बदमाशों ने महिला पर की फायरिंग, हल्ला होते हीं भाग गए, पुलिस जांच में जुटी

महिला पर फायरिंग

Crime In Katihar:  कुरसेला थानाक्षेत्र क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों द्वारा  एक महिला पर गोली मारने की सूचना मिली है.  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला बाइक से अपने पति के साथ भदैया टोला गांव से रुपौली के तेलडीहा गांव जा रही थी। महिला ने बताया कि जैसे ही वे लोग चांदपुर बहियार के समीप पहुँचे की पीछे से बाइक सवार 2 अज्ञात अपराधी आगे से ओवरटेक कर रास्ता रोक कर और बाइक छीनने का प्रयास करने लगें। 

वहीं महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने गोली चला दी जो उसके बाँह में लग गई। वही गोली लगते ही महिला नीचे गिर गई।  महिला के गिरते ही दोनों अपराधी कुरसेला की तरफ भाग निकले।

 घायल महिला की पहचान नीलम देवी , पति कार्तिक मंडल घर तेलडिहा जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगो के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया जहा इलाज चल रहा है,फिलहाल कुर्सेला पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह


Editor's Picks