DARBHANGA CRIME - घर में चल रही थी महापर्व की तैयारी, यहां बदमाशों ने युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, छठ घाट के पास मिला शव

DARBHANGA CRIME – छठ पर्व के दिन ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव छठ घाट से बरामद किया गया है। वहीं घर में छठ व्रत कर रही मां अपने बेटे की मौत से टूट गई हैं।

DARBHANGA CRIME - घर में चल रही थी महापर्व की तैयारी, यहां ब
छठ पर्व के दिन युवक की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

DARBHANGA - आस्था के महापर्व के दिन भी बिहार में हत्या की घटनाएं नहीं रही है. छठ पर्व वाले दिन भी बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। आज उसका शव छठ घाट के पास से बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

युवक की हत्या की यह घटना दरभंगा नगर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान हीरा साहनी के रूप में हुई है। आज उसका शव बागमती नदी के किनारे बने वृंदावन घाट के पास से बरामद किया गया। स्थानीय लोग छठ घाट को अंतिम रूप देने की तैयारी करने जुटे घाट के अंतिम छोड़ पर हीरा का शव पड़ा हुआ था। शव मिलने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या से लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने  वृंदावन घाट के नजदीक युवक का शव बरामद किया है।

घर में चल रही थी महापर्व की तैयारी

हीरा के परिवार में छठ की तैयारी चल रही थी। जैसे ही  बेटे की हत्या की खबर मिली, घर में महापर्व के लिए व्रत पर बैठी उसकी मां मां एवं पूरा परिजन दहाड़े मार कर विलाप कर रहा है।

Nsmch
NIHER

नहीं खा पाया था घर में बना खरना का प्रसाद

मृतक की मां तेतरी देवी ने मृतक बेटा के दोस्तो पर हत्या करने का आरोप लगाया है।मां ने बताया कि पुत्र रात को खरना का प्रसाद भी नहीं खा पाया था।  देर शाम दोस्तो ने फोन कर हीरा को बुलाया जो रात को वापस घर नही लौटा तो काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ जानकारी नही मिल सका था।  

सदर डीएसपी अमित कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के मामले के एक प्रत्यक्षदर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस एक प्रत्यक्ष दर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।