बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DOWRY MURDER - छोटी बहू अधिक दहेज लेकर आई तो बड़ी बहू पर ससुरालवाले पर भी डालने लगे दबाव, मांग पूरी नहीं हुई तो गला दबाकर की हत्या

DOWRY MURDER - अकोढीगोला के चांदी में एक महिला की ससुराल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की आठ साल पहले शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई।

 DOWRY MURDER - छोटी बहू अधिक दहेज लेकर आई तो बड़ी बहू पर ससुरालवाले पर भी डालने लगे दबाव, मांग पूरी नहीं हुई तो गला दबाकर की हत्या

DEHRI ON SONE - खबर रोहतास जिला से है। जहां अकोढीगोला के चांदी में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जबकि मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक का नाम मनीषा कुमारी था, जो विमल सिंह की पत्नी थी। 

बताया जाता है कि 8 साल पहले धौढाड़ की रहने वाली मनसा का अकोढीगोला के चांदी के रहने वाले विमल सिंह से विवाह हुआ था। उसके दो संतान भी हैं।  जानकारी के अनुसार कहीं न कहीं बंटवारे का विवाद है। इस विवाद में यह घटना हुई है। मृतका के पिता का कहना है कि मानसा के ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी है तथा उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। 

पिता का आरोप है कि मानसा की देवरानी को अधिक दहेज मिला था, इसके बाद मनसा को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे थे। जबकि ससुराल पक्ष के लोग कह रहे हैं कि पारिवारिक बातों को लेकर गुस्से में महिला ने अपने ही कमरे में फांसी लगा ली है। चुकी पुलिस महिला के पति विमल सिंह तथा एक अन्य परिजन को हिरासत में ले लिया तथा छानबीन की जा रही है। 

REPORT - RANJAN KUMAR

Editor's Picks