FIR against SDM : पत्नी की मौत में बुरे फंसे SDM ! एसडीएम अशोक कुमार के खिलाफ FIR, वाइफ को जलाकर मारने, दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप
एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार रात उनका निधन हो गया. अनीता की मौत के बाद परिवारवालों ने अब अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
FIR against SDM : 26 दिसंबर को जलने के बाद गंभीर स्थिति में रांची के अस्पताल में भर्ती कराई गई एसडीएम अशोक कुमार की पत्नी के मौत मामले में अब कई किस्म के आरोप सामने आए हैं. इसमें एसडीएम अशोक कुमार का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध सहित पत्नी को जलाकर मारने का आरोप शामिल है.
झारखंड के हजारीबाग में पोस्टेड एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार रात उनका निधन हो गया. अनीता की मौत के बाद परिवारवालों ने अब अशोक कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
अनीता के भाई राजू कुमार गुप्ता ने बहन की मौत के मामले में एसडीएम अशोक कुमार एवं उनके पिता दुर्योधन साव एसडीएम के छोटे भाई शिवनंदन कुमार, छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसमें अनीता देवी पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया गया है.
वहीं अनीता के परिवारवालों ने उनकी मौत की निष्पक्ष जाँच के लिए सीएम हेमंत सोरेन से न्याय की गुहार लगाई है. अनीता के भाई राजकुमार ने बताया कि एडीएम के अवैध संबंध को लेकर उनकी बहन से हमेशा विवाद होता था. शिकायत में कहा गया है कि अशोक कुमार को पहले भी समझाने की कोशिश की गई थी. लेकिन वे बार बार ऐसा कर थे थे. अब उन्होंने अनीता को खत्म कर दिया.