GOPALGANJ CRIME - बेटी का आशिक पर पिता ने करवाया चाकू से हमला, दोनों के रिश्ते से नाराजगी के बाद दिया घटना को अंजाम

GOPALGANJ CRIME - बेटी का आशिक पर पिता ने करवाया चाकू से हमल
बेटी के प्रेमी पर किया चाकू से हमला।- फोटो : मनन अहमद

GOPALGANJ - बरौली थाना के बरौली बाजार में दीवाली की रात गुरुवार को थाना से महज 100 गज की दूरी पर एक प्रेमी को कुछ लोग चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल प्रेमी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घायल युवक 20 वर्षीय गुलशन पटेल ने प्रेमिका के पिता पर चाकू से हमला करवाने का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार घायल गुलशन तीन वर्षों पूर्व से मोहल्ला की लड़की से प्यार करता था। जिसमें तीन वर्षो पूर्व अपहरण की शिकायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन लड़का फिर में मानने को तैयार नही था। 

हालांकि पुलिस मामले की जानकारी के बाद उसकी जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।


Editor's Picks