बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

GOPALGANJ CRIME - पूर्व मुखिया को गोली मारने के मामले में पुलिस ने लाइनर को किया गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

GOPALGANJ CRIME - पूर्व मुखिया को गोली मारने के मामले में पुलिस ने लाइनर को किया गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

GOPALGANJ : जिले के थावे थाना क्षेत्र के धतिगना पंचायत के पूर्व मुखिया की गोली मार कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने लाइनर को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थावे थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी नागेन्द्र सिंह के बेटा मनोरंजन कुमार उर्फ गड़ासी के रूप में की गई।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि 16 जुलाई 2024 को थावे थाना क्षेत्र के धतिगना पंचायत के पूर्व मुखिया धतिगना गांव निवासी स्व. लालदेव सिंह के बेटा अजय सिंह को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। जख्मी अजय सिंह के फर्दबयान के आधार पर थावे थाना में कांड दर्ज कर जांच प्रारंभ किया गया। 

जांच के दौरान तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस कांड का लाईनर मनोरंजन कुमार उर्फ गड़ासी को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास  2 देसी कट्टा,एक देसी पिस्टल एवं 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है।

REPORT MANAN AHMAD


Editor's Picks