Akshara Singh News : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगने मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी को भोजपुर से किया गिरफ्तार, आरोप पर जताया संदेह

Akshara Singh News :

Akshara Singh News : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से 50 लाख
रंगदारी के आरोप पर संदेह - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने के कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने कार्रवाई की है। अदाकारा से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को भोजपुर से गिरफ्तार किया है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की जांच के लिए पुलिस भोजपुर से आरोपी को पटना लेकर पहुंची है। लेकिन प्रथम दृष्टया रंगदारी की बात स्पष्ट नहीं हो पा रही है। कहा की किसी कार्यक्रम के विवाद को लेकर घटना हुई है। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही।

बता दें की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बिहार के दानापुर थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है की उनके फोन पर देर रात अलग अलग नम्बरों से फोन कर पचास लाख रुपए की रंगदारी की मांग की गयी है। नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी गयी है। 

इस मामले को लेकर उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दानापुर थाने में लिखित शिकायत दी है। अक्षरा खुद भी दानापुर में ही रहती हैं। उनकी शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Nsmch
NIHER