Bihar News: नवादा जिले के नरहट छोटी पाली गांव के नानी घर से 1 जनवरी तो लापता हुई बच्ची की शव गांव की आहार में पाया गया है। 17 दिन के बाद मृतक की शव मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक बच्ची को खोजबीन के लिए पुलिस के द्वारा ₹50000 का इनाम भी घोषित किया गया था। लेकिन कहीं भी मृतक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। शुक्रवार को गांव के आहार में बच्ची का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
अब सवाल यह है कि बच्ची की हत्या क्यों की गई? इसकी जांच पुलिस करेगी और जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा। मृतक बच्ची एक सीआरपीएफ जवान की पुत्री है, जो मणिपुर में तैनात हैं। मृतक की पहचान पकरीबरामा प्रखंड के रहने वाली है। जो नरहट प्रखंड के छोटी पाली नानी घर गांव से लापता हुई थी। शिव शंकर सिंह की 5 वर्षीय पुत्री सानवी उर्फ़ काव्य के रूप में की गई है। 1 जनवरी को जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, तब सीआरपीएफ जवान के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। खेलते समय घर के आगे से ही बच्ची अचानक लापता हो गई थी।
नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बच्ची की खोजबीन के लिए कई टीमें गठित की थीं, लेकिन पुलिस को कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल पाया था। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था, और मृतक की मां की तबीयत भी बिगड़ गई थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज जब मृतक की शव की जानकारी परिवार को मिली, तो सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बच्ची की हत्या क्यों की गई? परिवार के लोगों को भी किसी भी व्यक्ति पर कोई शक नहीं हुआ है।
बच्ची की शव मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू कर दी है। साथ ही बच्ची की शव मिलने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। मासूम बच्ची की मौत ने लोगों के दिलों को दहला दिया है। नरहट के थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया है कि शव बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। परिवार के लोगों का किसी से कोई दुश्मनी भी अब तक सामने नहीं आई है। वरीय अधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम इस पूरे मामले पर गठित की गई थी।
नवादा से अमन की रिपोर्ट