लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने विष्णुपद और मंगलागौरी समेत कई इलाकों का किया निरीक्षण, जलजमाव नहीं मिलने पर जताई संतुष्टि

गया नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने गुरुवार को शहर में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर शहर की जलनिकासी व्यवस्था और जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने के लिए निकले। निरीक्षण के दौरान शहर के किसी भी हिस्से में गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं पाई गई...

लगातार बारिश के बीच नगर आयुक्त ने विष्णुपद और मंगलागौरी समेत
नगर आयुक्त ने शहर में जलजमाव की स्थिति का लिया जायजा- फोटो : प्रेम

Gayaji : शहर में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर शहर की जलनिकासी व्यवस्था और जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने गुरुवार को खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने नवागढ़ी, रामसागर रोड, विष्णुपद और मंगलागौरी समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों व नालियों का मुआयना किया।


निरीक्षण के दौरान शहर में कहीं भी नहीं मिला गंभीर जलजमाव

नगर आयुक्त द्वारा किए गए सघन निरीक्षण के दौरान राहत की बात यह रही कि शहर के किसी भी हिस्से में गंभीर जलजमाव की स्थिति नहीं पाई गई। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में पानी की निकासी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।


क्विक रिस्पांस टीम और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई

नगर आयुक्त ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए निगम की क्विक रिस्पांस टीम को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। शहर के अलग-अलग हिस्सों से जलजमाव से जुड़ी कोई भी शिकायत मिलने पर तत्काल टीम को मौके पर भेजकर उसका समाधान किया जा रहा है।


सकर मशीन और अन्य संसाधन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार

आपात स्थिति से निपटने और पानी की त्वरित निकासी के लिए नगर निगम के पास सकर मशीन समेत सभी आवश्यक संसाधन पूरी तरह तैयार रखे गए हैं। सफाई कर्मियों और फील्ड टीमों को भी हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि बाधा रहित पानी का बहाव सुनिश्चित हो सके।


पितृपक्ष मेला को लेकर धार्मिक क्षेत्रों में बरती जा रही विशेष सतर्कता

वर्तमान में चल रहे पितृपक्ष मेला के मद्देनजर विष्णुपद और मंगलागौरी जैसे प्रमुख धार्मिक व मेला क्षेत्रों में जलनिकासी की विशेष निगरानी की जा रही है। बारिश के बावजूद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


प्रेम की रिपोर्ट