Bihar News : सीआरपीएफ 47 बटालियन ने सरयू सरोवर पर चलाया स्वच्छता अभियान, जवानों संग स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान

Bihar News : 47 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय की ओर से गुरुवार को केंद्रीय कारागार के पीछे स्थित प्रसिद्ध सरयू सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Bihar News : सीआरपीएफ 47 बटालियन ने सरयू सरोवर पर चलाया स्वच
गयाजी में स्वच्छता अभियान - फोटो : SOCIAL MEDIA

 GAYAJI : 47 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मुख्यालय की ओर से गुरुवार को केंद्रीय कारागार के पीछे स्थित सरयू सरोवर के चारों ओर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान कमांडेंट अवधेश कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने सरोवर के आसपास जमा कचरे और गंदगी को हटाकर परिसर की साफ-सफाई की।

इस मौके पर कमांडेंट अवधेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई से न केवल वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

स्वच्छता अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी केके सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार, सूबेदार मेजर सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों ने भाग लिया। अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

सरोवर के आसपास सैर करने वाले स्थानीय लोग भी जवानों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। स्थानीय लोगों में अभियान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने कहा कि सरयू सरोवर के आसपास अक्सर गंदगी जमा रहती थी, जिससे सैर करने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ता था। सीआरपीएफ जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सरोवर के आसपास की गंदगी हटाने का सराहनीय और पुण्य कार्य किया है। स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए।