Bihar News : गया से दिल्ली मजदूरी करने गए तीन बच्चों सहित चार लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar News : गया से मजदूरी करने दिल्ली गए तीन बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सभी मंगलवार को दिल्ली गए थे...........पढ़िए आगे

GAYA : जिले के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकटिया के वार्ड नंबर 12 के महादलित गांव चपरि के एक व्यस्क और तीन बच्चों की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत हो गयी है। सभी लोग मंगल को दिल्ली जाने वाली बस से दिल्ली पहुंचे थे। बुधवार को दिल्ली निजामुद्दीन उतरकर सभी हरियाणा रेवाड़ी के लिए एक छोटा पिकअप से मज़दूरी करने जा रहे थे। इसी बीच द्वारका सेक्टर 23 के पास पिकअप का टायर फट गया और पिकअप पलट गया।
इस पिकअप में करीब 30 मज़दूर सवार थे। जिसमें एक वयस्क मजदूर के साथ तीन बच्चे की मौत बताई जा रही है। वहीँ 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक मजदूर की पहचान बिहार राज्य के गया ज़िला के इमामगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत झिकटिया के चपरि गांव के (1) रणजीत कुमार पिता फेकू माँझी उम्र करीब 26 वर्ष है, इसके अलावा तीन बच्चे हैं। (2) लक्ष्मीनिया कुमारी पिता रणजीत भारती (3) शीशम कुमारी पिता राजेश भारती उम्र करीब 7 वर्ष। (4) गौरव कुमार पिता संजय माँझी उम्र 7 वर्ष है।
मृतक के परिजन एवं गांव के लोगों ने बताया कि बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में मज़दूरी के लिए हरियाणा रेवाड़ी करीब 30 मजदूर पूरे परिवार के साथ जा रहे थे। बुद्धवार को दिल्ली द्वारका सेक्टर 23 इलाके में छोटा हाथी पलटने से एक मजदूर रंजीत भारती समेत तीन बच्चे की मौत हो गई। जिसमें करीब करीब दो दर्जन मजदूर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी पिकअप का टायर फटने से यह घटना घटी है। इस तरह की सूचना मिलते ही चपरि महादलित गांव में कोहराम मच गया। पूरा गांव में मातम सा छा गया। परिजनों ने बताया कि हरियाणा हमेशा मज़दूरी के लिए जाते थे। जहाँ यहां से ज्यादा 500 दिहाड़ी मज़दूरी मिलती थी। ग्राम पंचायत झिकटिया के मुखिया प्रतिनिधि मंटू प्रसाद,समिति प्रतिनिधि निरंजन पासवान एवं सरपंच प्रतिनिधि अरविंद महतो ने घटना से अवगत कराते हुए कहा कि सबसे पहले यह सब माँझी समाज के लोग हैं। उन्होंने सरकार से मांग किया कि इनलोगों की डेड बॉडी गांव पर भेजवाने की सरकार व्यवस्था करते हुए घायलों की बेहतर इलाज कराई जाए। साथ साथ आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गया से मनोज की रिपोर्ट