Bihar Road Accident: मेला से लौटते श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदलीं! गया में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, 12 घायल

Bihar Road Accident: गया में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने आस्था की यात्रा को दर्दनाक मातम में बदल दिया।....

Gaya Truck Auto Crash Injures 12 Devotees Returning Fair
लापरवाही बनी मौत का कारण!- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: गया में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने आस्था की यात्रा को दर्दनाक मातम में बदल दिया। राजगीर मलमास मेला से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने आईमा मंदिर के पास जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार श्रद्धालु चीख-पुकार करने लगे। कुछ ही सेकेंड में खुशियों की यात्रा हाहाकार में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो महिलाओं बिंदी देवी और ममता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं को जन्म देती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस नियंत्रण नहीं दिखता।इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा इस तरह हादसे में बदल जाना पूरे इलाके को झकझोर गया है।

रिपोर्ट मनोज कुमार