Bihar Election 2025 - बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूंगा इस्तीफा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, रखी यह शर्त

Bihar Election 2025 - बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में एक भी अपराध हुआ तो वह 24 घंटे में इस्तीफा दे देंगे।

Bihar Election 2025 - बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूं

Gayaji - डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान कर दिया है कि बिहार में कहीं भी अपराध हुआ तो वह 24 घंटे में इस्तीफा दे देंगे। हालांकि इसके साथ उन्होंने शर्त भी रखा है। उन्होंने कहा कि यह अपराध पारिवारिक या जमीन विवाद से जुड़ा नहीं होना चाहिए।

सम्राट चौधरी ने यह ऐलान गया जिले के गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की चुनावी सभा के दौरान की है। इसके साथ  ही उन्होंने कहा कि बिहार में अगले 25 साल तक एनडीए की सरकार रहेगी। इस दौरान उन्होंने 

रात में महिलाएं अब सुरक्षित


जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार और देश दोनों विकास के रास्ते पर हैं। बिहार में पहले आतंक, नक्सलवाद और घुसपैठियों का बोलबाला था, लेकिन अब सुशासन की सरकार में सब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब लोग बेखौफ होकर जी रहे हैं। महिलाएं रात में भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराधी बच नहीं पाएंगे, कानून सबको सजा देगा।

सम्राट ने कहा कि याद कीजिए कि आज मैं गारंटी देता हूं। कि अगर, आज रात के 12 बजे से निकल गए। पटना जाने के दौरान अगर किसी ने रोक दिया तो सम्राट चौधरी 1 घंटे के अंदर अपना इस्तीफा दे देगा।

लालटेन युग खत्म

तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी बोले कि लालटेन का युग अब खत्म हो गया। अब न केरोसिन तेल मिलता है, न लालटेन जलती है। लालटेन जलाने वाले बिहार को अंधेरे में रखना चाहते हैं। लेकिन जनता अब उजाले का साथ दे दूर निकल चुकी है।

चौधरी ने कहा कि अब बिहार में ना लालटेन बचेगा, ना जंगलराज लौटेगा। बिहार विकास के रास्ते पर है, और यह सफर 25 साल तक यूं ही चलता रहेगा।

इससे पहले सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा-जेडीयू नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया। मंच पर पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद दांगी, भाजपा के पूर्वी गयाजी जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भाजपा नेता विनोद मरांडी और अमित दांगी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इस दौरान गुरुआ की यह सभा एनडीए के शक्ति प्रदर्शन में बदल गई। भीड़ ने सम्राट चौधरी के हर वाक्य पर तालियों से जवाब दिया।

रिपोर्ट - मनोज कुमार