IAS प्रशांत कुमार सी.एच. की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के विरमन की तिथि में बदलाव, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की संशोधित अधिसूचना

IAS प्रशांत कुमार सी.एच. की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के विरमन

Patna : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आईएएस अधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. (भा.प्र.से.-2015) की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर एक संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। यह अधिसूचना 24 जुलाई 2026 को जारी की गई है, जिसके तहत उनके विरमन (रिलीविंग) की तिथि में संशोधन किया गया है।


जारी अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली के पत्र (दिनांक 16.07.2026 और 23.07.2026) के आलोक में, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार (तथा अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अन्य पदों) के रूप में कार्यरत प्रशांत कुमार सी.एच. को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उनकी यह नियुक्ति केंद्रीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (श्री भूपेंद्र यादव) के निजी सचिव (उप सचिव स्तर) के रूप में हुई है।


इस संबंध में पूर्व में जारी विभागीय अधिसूचना संख्या-13232 (दिनांक 22.07.2026) को निरस्त कर दिया गया है। नए और संशोधित आदेश के तहत अब उन्हें दिनांक 24.07.2026 के प्रभाव से उनके नवनियुक्त पद का प्रभार ग्रहण करने हेतु आधिकारिक रूप से विरमित किया गया है। 


यह आदेश बिहार राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी द्वारा जारी किया गया है।