Bihar Election 2025 : गया में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया दावा, कहा बिहार में महागठबंधन की बनने जा रही सरकार, रिटायर होंगे नीतीश कुमार

Bihar Election 2025 : गया में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दावा किया की बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा की अब सीएम नीतीश रिटायर हो जायेंगे......पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : गया में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किया
तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री - फोटो : MANOJ

GAYA : गयाजी में राज्यसभा सांसद कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कहा चाय बेचने वाला रेल बेच रहा है, तेल बेच रहा है, हवाई अड्डा बेच रहा है। देश के गृह मंत्री कहते हैं कि बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन नहीं है। लेकिन वह अडानी को एक रुपए कई हजार एकड़ जमीन दी हैं।  बिहार वासियों के लिए शर्म की बात होगी। 

इस संबंध में मीडियो से इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा की बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बिहार का युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। नीतीश कुमार रिटायर होने वाले हैं जिस तरह से अटल बिहारी वाजपेई, लाल कृष्ण आडवाणी रिटायर हुए हैं। उसी प्रकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रिटायर होने वाले हैं। बिहार को नए युवा सीएम मिलेगा। 

उन्होंने कहा की हमने जो वादा किया है उसे सरकार पूरा करेगी। हमारी सरकार जुमला वाला वादा नहीं करती। जिस तरह से मोदी जी ने जुमला दिया। महागठबंधन की सरकार जुमला नहीं करती है। बिहार में एनडीए गठबंधन बाहर जा रही है। महागठबंधन की सरकार आ रही है। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पूरे बिहार में गोलियां चल रही है। लाशे बिछ रही है। जनता महागठबंधन पर भरोसा जता रही है। तेजस्वी यादव पर भरोसा जता रही है। राहुल गांधी पर भरोसा जता रही है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा की जिस तरह से 2025 में महागठबंधन की सरकार बनने जा रहे हैं। उसी प्रकार 2029 में देश में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

गया से मनोज की रिपोर्ट