Bihar News : गयाजी में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Bihar News : गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।

Bihar News : गयाजी में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का बड़ा
हथियार बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य अपराधियों में हड़कंप मच गया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को क्षेत्र में किसी संदिग्ध के हथियार के साथ घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। 

सूचना मिलते ही नीमचक बथानी थाना पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया और बरामद हथियार व कारतूस को जब्त कर लिया। ग्रामीण एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को थाने लाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध हथियार कहां से खरीदा या लाया गया था और इसे किस बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। 

इसके अलावा उसके बैकग्राउंड और आपराधिक गिरोहों से साठगांठ की भी जांच हो रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

मनोज की रिपोर्ट