Bihar News : 47वीं बटालियन CRPF परिसर में 'वंदे मातरम्' का हुआ सामूहिक गान, एनसीसी कैडेटों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Bihar News : गया स्थित जेल कॉम्प्लेक्स में 47वीं बटालियन सीआरपीएफ परिसर में कमांडेंट अवधेश कुमार के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

Bihar News : 47वीं बटालियन CRPF परिसर में 'वंदे मातरम्' का ह
वन्दे भारत की गूंज - फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYAJI : जेल कॉम्प्लेक्स स्थित 47वीं बटालियन सीआरपीएफ परिसर में कमांडेंट अवधेश कुमार के नेतृत्व में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे उत्साह और मधुर स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन से पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी केके सिंह एवं अनिल कुमार, डिप्टी कमांडेंट उत्तम कुमार, पंकज कुमार सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य सीआरपीएफ जवानों और नई पीढ़ी के बीच राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना देखने को मिली।

वहीँ 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार, कीर्ति चक्र के निर्देशन में +2 पब्लिक हाई स्कूल, रानीगंज के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यह यात्रा रानीगंज बस स्टैंड तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेटों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेटों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गान भी किया। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर प्राचार्य अनिता कुमारी,6 बिहार बटालियन एनसीसी के हवलदार आलोक कुमार, सीटी कमलेश कुमार सहित विद्यालय के एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।