Bihar News : गयाजी में लग्जरी कार से 120 लीटर अवैध बियर पुलिस ने किया बरामद, मौके से तस्कर को दबोचा

Bihar News : गयाजी में डोभी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में लग्जरी कार से 120 लीटर अवैध बियर पुलि
बियर बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डोभी थाना पुलिस ने समेकित जांच चौकी (डोभी चेकपोस्ट) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में अवैध बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से कार सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

डोभी चेकपोस्ट पर कार रोककर ली गई तलाशी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डोभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक होंडा सिटी कार में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही समेकित जांच चौकी पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में आ रही होंडा सिटी कार (रजिस्ट्रेशन नंबर DL-4CAN-1810) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से अवैध बीयर की खेप बरामद हुई।

240 कैन बीयर जब्त, परैया का युवक गिरफ्तार

कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 120 लीटर अवैध बीयर (लगभग 240 कैन/बोतल) बरामद की। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने कार चालक नवीन कुमार (24 वर्ष), पिता का नाम ज्ञात नहीं, निवासी मैरापुर, थाना परैया, जिला गया को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि आरोपी अवैध बीयर की इस खेप की तस्करी कर उसे खपाने की फिराक में था।

शराब माफियाओं में मचा हड़कंप

डोभी थाना पुलिस ने बरामद बीयर और होंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपी के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। डोभी पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों में हड़कंप मच गया है।

मनोज की रिपोर्ट